Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ नगर के गल्ला मण्डी में सुन्दर काण्ड पाठ के साथ आयोजित हुआ भण्डारा

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। नगर के गल्ला मण्डी में व्यापारियों ने सामूहिक रूप से शनिवार को विधि विधान से सुन्दर काण्ड का पाठ व भण्डारे का आयोजन किया गया।


इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ में श्रद्धालु मानस की चौपाइयाँ दोहराने में मगन रहे। 


आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज केसरवानी व सुनील केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में भक्ति की बयार रही। सुन्दर काण्ड पाठ के समापन के बाद भजन कीर्तन हुआ तो पूरा महौल भक्ति मय हो गया।


इस मौके पर सहयोगियों में प्रमुख रूप से चिरौजी लाल, विश्वास,वृजेश केसरवानी, सुशील केसरवानी सुरेश, अर्पित खण्डेलवाल, दुर्गेश आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे