Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आखरी सांस तक किसानों के साथ लड़ाई में खड़े रहेंगे: शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह विसेन

षड्यंत्र कारी व धोखेबाज किसान असफल होंगे:पूर्व विधायक राम विशन आजाद

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज गोंडा मिल चले या बंद हो जाए हम किसानों को कोई समस्या नहीं है किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करूंगा।


यह बात  बजाज चीनी मिल कुदुरखी गेट पर आयोजित अवध केसरी सेना व किसानों के आंदोलन के तीसरे दिन किसानों को संबोधित करते हुए सपा नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह बिसेन ने कही उन्होंने कहा की बजाज चीनी मिल किसानों को शोषण कर रही है और इसके कारण क्षेत्र के किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं लेकिन यह अहंकारी मिल प्रशासन किसानों का बकाया भुगतान नहीं दे रही है। 


उन्होंने कहा कि आखरी सांस तक आंदोलनकारी किसानों के साथ है और रहूंगा।



आपको बताते चलें कि 26 दिसंबर से बजाज चीनी मिल गेट पर अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर नील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों द्वारा गन्ना बकाया भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और बजाज चीनी मिल के गन्ने पर पेराई 3 दिन से संपूर्ण बंद है।


 इसके अलावा पूर्व विधायक राम विसुन आजाद ने धरने पर बैठे किसानों वअवध केसरी सेना के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अवध केसरी सेना किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है हमारी सपा पार्टी आंदोलनकारी किसानों के साथ हैं और गन्ना बकाया भुगतान मिलने के बाद ही आंदोलन खत्म किया जाएगा। 


समाजसेवी रूची मोदी एडवोकेट तथा विष्णु दत्त सिंह बिसेन आदि ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।



इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवैध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर दूधनाथ वर्मा मानवेंद्र सिंह मोनू आलोक सिंह अनिल कुमार सिंह उधौ तिवारी सहित सैकड़ों किसान धरने पर मौजूद रहे।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे