Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झूठे वादे और जुमलेबाजी के चलते अब जा रही हैं भाजपा : पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय

वासुदेव यादव

अयोध्या। रविवार की शाम अयोध्या पुराना बस अड्डा निकट समाजवादी परिवार समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

 

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार आ रही है। भाजपा अपने झूठे वादे और जुमलेबाजी के चलते अब जा रही हैं। भाजपा से छात्र, किसान, युवा  एवं यूपी की जनता ऊब चुकी है। 


भाजपा सपा के कार्यों को पत्थर बदलकर अपना दिखा रही है। समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। 


जनता अखिलेश यादव को सीएम बनाने जा रही है ताकि यूपी की जनता व क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो सके। 


सपा की सरकार में अयोध्या के सभी व्यापारियों की समस्या हल होगा। अयोध्या को टैक्स फ्री किया जाएगा किसी भी परिवार को अयोध्या में नहीं उजाड़ा जाएगा।

 


 श्री पांडेय ने कहा कि चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। अतः सभी सपा कार्यकर्ता बूथ प्रभारी और नेतागण अपने अपने क्षेत्रों में सुबह- शाम निकल कर जन संपर्क करना शुरू कर दें।



 इस दौरान पार्टी के नेता श्री चंद यादव कार्यक्रम आयोजक व्यापारी नेता नंदू गुप्ता नगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने भी सभा को सम्बोधित किये। 


इस मौके पर महन्त बालयोगी रामदास, पार्षद महेंद्र शुक्ला, एडवोकेट अजय सिंह यादव, पूर्व छात्र संघ महामंत्री अवधेश यादव, शिक्षक नेता दान बहादुर सिंह, रामबख्श यादव, महंत रमेशदास, रामचंद्र यादव, पीके तिवारी, पंकज पांडेय, प्रवक्ता बलराम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, व्यापारी नेता शक्ति जायसवाल, बाबा आनन्ददास, जाफर मीशम, पार्षद लक्ष्मण कन्नुजिया, अमन सागर,कलावती पांडेय, शिव कुमारी कसेरा सहित सैकड़ों की संख्या में सपा नेता कार्यकर्ता सभी शामिल रहे और अपने विचार प्रकट किए।

  कार्यक्रम के आरंभ में व्यापारी नेता नंदू गुप्ता व अन्य ने मुख्य अतिथि पवन पांडेय आदि का स्वागत सम्मान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे