वेद व्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़। भाजपा के टेऊंगा स्थित कार्यालय पर चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस हादसे ने देश का सर्वोच्च अधिकारी छीन लिया है। इस हादसे से भारत देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
जब देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के शहीद होने की सूचना मिली तो पूरे भारत का माहौल गमगीन हो गया था।
उन्होंने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब हम उनके चले जाने की खबर से बहुत दुखी हैं।
जिला महामंत्री राजेश सिंह ने कहा बेशक वह अब इस दुनिया मे नही है लेकिन देश के लिए की जनरल रावत के 43 साल की सेवा हमेशा याद रखी जाएगी।
इस दौरान जिला महामंत्री आशीष श्रीवास्तव, किसान किसान मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी, विक्रम सिंह,सुभाष मिश्रा, विकास सिंह ददन,रिंकू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।उक्त जानकारी देते जिला सह-मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ सिंह रघुवर ने दी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ