Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बुधवार को मन्धाता मण्डल के हनुमान मंदिर पर सफाई अभियान चलाया।


अभियान के तहत हनुमान मंदिर पर साफ सफाई की गई। हाथों में झाड़ू लेकर लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को साकार करने में जुटे हुए है।



 जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया है। जिसको आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर ऐतिहासिक धरोहर को साफ कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देना है। 



उन्होंने ने कहा कि जीवन में स्वच्छता महत्वपूर्ण है।सामाजिक -धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थान पर परिसर को साफ -सुथरा बनाकर हम स्वच्छता का संदेश दे सकते हैं। 



उक्त जानकारी देते हुए जिला सह-मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ सिंह रघुवर ने बताया कि यह अभियान से 8 से 13 दिसंबर तक चलेगा। और 13 दिसंबर को सभी शिवालयों पर भजन कीर्तन सुंदरकांड हवन पूजन के साथ 13 दिसम्बर को सभी शिवालयों पर काशी विश्वनाथ का पुनरुद्धार लोकार्पण लाइव प्रसारण के साथ समापन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे