Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar लखनऊ में निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर मेहदावल में फूंका पुतला



संविदा कर्मचारियों ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष का फूंका पुतला
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन कर्मचारी संघ के मेंहदावल पदाधिकारियो ने गुरुवार को मेंहदावल सब स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज का पुतला फूंका। 


बताते चले कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश निविदा संविदा विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा अपनी मांगों को लेकर तीन माह से अधिक समय से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 


आज सभी पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रही सभी पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे प्रदेश के सभी निविदा संविदा कर्मचारियों द्वारा अपने अपने जनपद में पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज का पुतला दहन किया गया। 


इस मेंहदावल सब स्टेशन के बाहर पुतला दहन का नेतृत्व निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ओमहरि सिंह द्वारा किया गया और उनके द्वारा इस दौरान बताया गया कि लखनऊ में सभी पदाधिकारियों द्वारा सौ दिन से अधिक समय से धरना दिया जा रहा है। 


 जिसमे अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करने नही दिया गया और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कारण से हम लोगो द्वारा इस तानाशाही को लेकर पुतला दहन किया गया है। 


इस तरह से अनेको बातो को कहा गया।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में संविदा संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, सुखदेव, संतोष मिश्रा, मो0अकरम, विवेक कुमार, मो0 अबरार, राममूरत, ओमहरी सिंह, अमित श्रीवास्तव, मुन्ना पाठक, रामसेवक, सेतु आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे