Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सड़क हादसे में दो वाहनों पर सवार दर्जनो हुए जख्मी

पं श्याम त्रिपाठी

तरबगंज गोण्डा:भीषण सड़क हादसे में दो वाहनों पर सवार 12 लोग घायल हो गए जिसमे पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


घटना तरबगंज थानाक्षेत्र के पं जग नरायन डिग्री कालेज के समीप स्तिथ तीव्र मोड़ की है।


जहां शनिवार की देर रात तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित हो एक सवारियों से भरी स्कार्पियो गहरे खाई में चली गयी।


उसी के कुछ देर बाद एक हौंडा कार भी नियंत्रण खोकर खाई में गिरी स्कार्पियो के ऊपर जा गिरी।


जिससे दोनो वाहनों में सवार 12 लोगो को चोटें आई है।


घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 के कर्मियों ने घायलों को सीएचसी तरबगंज भेजवाया।


दोनो वाहन बस्ती जनपद से गोण्डा के एक वैवाहिक कार्यक्रम में अलग अलग स्थान पर गयी थीं।


परसपुर से बस्ती जा रही स्कॉर्पियो में सवार 5 लोग जख्मी हो गए जिसमें भरत लाल 45 रजवापुर बस्ती की गंभीर चोट आई।वही राजेश कुमार 38,श्याम कुमार गुप्ता 42,अतुल सिंह 30, उमेशचंद्र 35 निवासीगण रजवापुर बस्ती को कम चोटे आई हैं।


वही बेलसर से वापस बस्ती जा रही होंडा कार में सवार अंश सिंह 15 बाराबंकी,रणविजय सिंह 57,रत्नेश प्रताप सिंह 25,संतोष सिंह 27,अनूप सिंह 35,विश्व विजय सिंह 35,उदय भान सिंह 42 निवासीगण गढ़वा बस्ती जख्मी हो गए जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।


सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे