Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP हापुड़:अवैध हथियार फैक्टरी भंडाफोड़

 

सुनील गिरी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ पुलिस ने एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 तमंचे, दो देशी रिवाल्वर, एक पोनिया,  अधबने हथियारों सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी हथियार तस्कर का 1 साथी मौके से फरार हो गया।



आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के हापुड़ नगर पुलिस ने डीपीएस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास एक खंडहर में चल रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 


पुलिस ने मौके से जनपद मेरठ निवासी इंतजार उर्फ ईन्तु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 अवैध तमन्चे, दो देशी रिवाल्वर, एक अवैध पोनिया, अधबने तमंचे व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 



आरोपी हथियार तस्कर का एक साथी जनपद मेरठ निवासी अकरम मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 


आरोपी पांच हजार से ₹6000 में जनपद हापुड़ सहित आसपास के जनपदों में हथियारों की सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपी पर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। 


पकड़ा गया आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिस पर गाजियाबाद के थाना विजयनगर में एक हत्या का मुकदमा दर्ज है। और मेरठ के थाना भावनपुर से आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई में जेल जा चुका है। 


पुलिस हथियार तस्करों के इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 



जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी द्वारा बनाए गए अवैध हथियार कहां-कहां सप्लाई होते थे। और किस-किस गैंग से आरोपियों के संबंध है। इस सब पर जांच चल रही है। 



आरोपियों द्वारा बनाए गए अवैध हथियार आने वाले विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने थे या नहीं इस पर भी पुलिस जांच की बात कह रही है।


आगामी विधानसभा चुनावों में भी इस्तेमाल हो सकते थे अवैध हथियार


हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार व हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। 



आगामी विधानसभा चुनावों में इन हथियारों के इस्तेमाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि आरोपी इन अवैध हथियारों का कहां और कब इस्तेमाल करना चाहते थे। पुलिस इस पूरे मामले में जांच की बात कह रही है। 



एसपी दीपक भूकर का कहना है कि यह अवैध हथियार कहां इस्तेमाल होने थे यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पांच से छह हजार रुपए में जनपद हापुड़ सहित आसपास के जनपदों में बेचते थे तमन्चे


एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आरोपी हथियार तस्कर 5000 से ₹6000 में हापुड़ और आसपास के जनपदों में तमंचे बिक्री किया करते थे। 


आरोपियों ने कहां-कहां और किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए हैं। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। और हथियार खरीदने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है। 


जल्द ही पुलिस उन लोगों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। जिन लोगों ने आरोपी हथियार तस्करों से हथियार खरीदे हैं।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे