Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:आखिर अपने दोहरे चाल चरित्र को पंजाब सरकार ने किया उजागर :रुचि केसरवानी

प्रधानमंत्री के दीर्घायु हेतु आयोजित हुआ महा मृत्युंजय जाप

(एस.के.शुक्ला)

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के पलटन बाजार स्थित शिव मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती रुचि केसरवानी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घ आयु के लिए महा मृत्युंजय जाप का आयोजन किया।


इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने  प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करते हुए पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया। 


इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती रुचि केसरवानी ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने दोहरे चाल चरित्र को उजागर किया जिसके लिए वह जानी जाती है, परंतु इस देश की 130 करोड़ जनता का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है। 


उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार मोदी का कुछ नही कर सकती।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रमिला शुक्ला, पिंकी दयाल,सारिका केसरवानी,छाया श्रीवास्तव, सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे