एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन लालगंज तहसील क्षेत्र के अमावा ग्राम सभा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बलिया के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त मौजूद रहे। उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतापगढ़ वीरों की धरती रही है,यहां से किसानों ने आंदोलन की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने मंच से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का हमेशा से सम्मान किया है।
वहीं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से गुंडागर्दी,भू माफिया और गुंडों को जड़ से उखाड़ फेंका है।
इसी क्रम में उन्होंने राहुल और प्रियंका पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे धान और गेहूं के पौधों में अंतर नहीं बता सकते और बात करते हैं किसानों के हित की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष के के सिंह,ओमप्रकाश सिंह,कुलवंत सिंह, छोटे सरकार,देवेंद्र मिश्रा गट्टे,अरुण शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, संजय सिंह प्रवीण, सुनील मौर्या,विजय तिवारी, पंकज मिश्रा सहित आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ