Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

काजीदेवर में समाजवादी पार्टी द्वारा विजय चौपाल का किया गया आयोजन

यज्ञ नारायण त्रिपाठी

मोतीगंज गोंडा:सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजी देवर के जुगेशवर नाथ मंदिर प्रांगण पर समाजवादी पार्टी का विजय चौपाल का आयोजन किया गया।


जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह रहे।कार्यक्रम का संचालन सपा प्रवक्ता राजीव दिक्षित ने किया विजय चौपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

 


          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व  सपा प्रत्याशी सूरज सिह ने कहाकि वर्तमान सरकार सिर्फ खोखले दावे कर रही है,चुनावी समय में नवजवानो,महिलाओं के साथ वादा करती है।


हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवा नेता है युवाओं के भविष्य के बारे में सोचते है,पूर्व में जब सपा की सरकार थी तब युवाओं को लैपटाप देकर शिक्षा का स्तर सुधारने का काम किया था,बेरोजगारों को जब तक नौकरी नही मिली तब तक बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया था,102,108,100 नबर जैसी सुविधाएं जनता के नाम समर्पित किया था।

    

भाजपा सरकार 10करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था किंतु भाजपा अपने दावे   से मुकर गई है। रोजगार देने के बजाए जो रोजगार पर है उन्हे भी निजीकरण कर बेरोजगार किए दे रहे है।

     

सपा सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से वादा किया है कि हमारी सरकार बनने पर कैबिनेट की प्रथम बैठक में 10लाख युवाओं को नौकरी,300यूनिट बिजली मुफ्त,शिक्षामित्र,आंगनबाड़ी,आशा बहुओं का स्थाई तौर पर समायोजन किया जाएगा।

    


विजय चौपाल में प्रमुख रूप से शिव सम्पत सिंह,रघुनाथ प्रधान बब्बू तिवारी प्रदीप तिवारी,दूध नाथ,राजेश मिश्रा,सुगऊ मिश्रा, अंकित तिवारी, रिंकू, राकेश शुक्ला, रमजान खा वैभव लाला, विक्कू सिंह, विकास सिह मनी राम बर्मा, मानवेन्द्र सिंह मोनू सरपच यादव, देवेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे