प्रतापगढ़:सादगी पसंद व सरल स्वभाव के इंसान थे जनेश्वर मिश्र | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:सादगी पसंद व सरल स्वभाव के इंसान थे जनेश्वर मिश्र
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सादगी पसंद व सरल स्वभाव के इंसान थे जनेश्वर मिश्र

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र एक सादगी पसंद व सरल स्वभाव के इंसान थे। 


उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषित समाज के दबे कुचले लोगों,किसानों, अल्पसंख्यकों व मजदूरों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। 


भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन उनके विचार समाज को सदा ही आलोकित करते रहेंगे। लोगों ने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। 


उनके विचारों को अपनाकर ही हम देश व समाज का भला कर सकते हैं। 


इस मौके सपा नेता आर के वर्मा ने कहा कि समाजवादी नेताओं में राम मनोहर लोहिया के बाद जानेश्वर मिश्र को सबसे ज्यादा इज्जत दी जाती है। 


इस मौके पर गुलफाम खान,शफात खान,हरीश शुक्ला, लल्लू वाली,मनीष पाल,मुकेश मिश्रा,निसार अहमद,डॉ एजाज,रईस अहमद,दीपक यादव प्रदीप यादव,शाश्वत कृष्ण आदि लोग मौजूद रहे। 


कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी छात्र सभा जिला अध्यक्ष डॉ मुकेश मिश्रा के द्वारा सछास का विस्तार किया गया, जिसमें अनाम अहमद को ज़िला महासचिव ,सुरेश यादव,शुभम यादव,रिसभ शुक्ला को उपाध्यक्ष,तृभुवन यादव,मोहम्मद सैफ़, आदेश यादव,चंद्र वर्मा,विकास सिंह शाहबाज कुरेशी,जय सिंह यादव जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं। 


साथ ही ज्योति यादव,संजय वर्मा,भोला नाथ दुबे,राजदेव धुरिया,श्रीचंद गुप्ता, अनुपम दुबे, गिरीश चंद्र मिश्रा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। 


शिव सिंह पटेल पट्टी विधान सभा पट्टी,राजबहादुर गौतम विधानसभा कुंडा,आशीष तिवारी विधानसभा विश्वनाथगंज, सेरवेश यादव विधानसभा रामपुर खास , सूरजीत कुमार विधान सभा सदर, सुरेश यादव विधान सभा रानीगंज,नितेश यादव विधानसभा बाबागंज अध्यक्ष बनाया गया है। 


प्रीतम तिवारी मीडिया प्रभारी,अनुराग तिवारी लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष, अर्पण पांडेय,पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष, अनुज यादव लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष, मोहम्मद अरमान बिहार अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 


मो कैफ़ को नगर अध्यक्ष,पट्टी तथा शाहबाज़ खान को इकाई अध्यक्ष एमडीपीजी कॉलेज बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे