Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:वृद्ध व दिव्यांगजनों को घर बैठे मतदान की व्यवस्था में जुटा प्रशासन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। वृद्ध व दिव्यांगजनों को घर बैठे मतदान की व्यवस्था में प्रशासन जुट गया है। जिसकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 


80 वर्ष पार कर चुके वृद्ध व दिव्यांगों के साथ सर्विस वोटरों की सूची तैयार की ली गई है। अब यह घर बैठकर मतदान कर सकते हैं। 


यह जानकारी उप जिलानिर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक सरकार में आवश्यक सेवाएं देने वाले लोगों को पोस्टल बैलेट से वोट डालने की व्यवस्था थी। 


मगर इस बार चुनाव आयोग ने उनके साथ 80 वर्ष से अधिक आयु वाले व दिव्यांग मतदाताओं के साथ सेना, पुलिस व अन्य विभागों में नौकरी कर रहे सर्विस वोटरों को भी इस व्यवस्था में सामिल किया है। 


उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट का अलग से बूथ बनाया जायेगा। उस पर पीठासीन स्तर का अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। 


उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र करनैलगंज में 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले 5717, दिव्यांग 2574 व सर्विस वोटर की संख्या 286 है। 


वहीं कटरा बाजार में 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले  6371, दिव्यांग 4216 व सर्विस वोटर की संख्या 188 है। 


सर्विस वाले मतदाताओं के सम्बन्धित कार्यालय में आन लाइन पोस्टल बैलेट भेजा जायेगा। जहां से वह भारतीय डाक विभाग के माध्यम से वापस भेजेंगे। 


वहीं वृद्ध व दिव्यांग के यहां फार्म 12 डी भेजा जायेगा। उन्हें 5 दिवस के अंदर फार्म भरकर वापस करना होगा। उसमे उन्हें दो तरीका दिया जायेगा। 


जिसमे घर पर व मतदान केंद्र पर मतदान करने की सहमति देनी होगी। पांच दिवस में 12 डी फार्म वापस के बाद ही इस पर कोई विचार होगा। 


उसके बाद उस पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा यह व्यवस्था पहली बार लागू किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे