Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दू महासभा की हनुमान छतरी यात्रा अयोध्या पहुंची

सिद्धपीढ़ हनुमानगढ़ी में समर्पित की गई छतरी

अयोध्या (वासुदेव यादव) अखिल भारत हिन्दू महासभा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का 50 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा चेन्नई लखनऊ एक्सप्रेस से गत 5 जनवरी को रात 8 बजे लखनऊ पहुंची।

  

वीडियो


वहाँ से यह छतरी यात्रा बस द्वारा नैमिषारण्य पहुँची। 8 जनवरी को छतरी यात्रा बस से  राम नगरी अयोध्या पहुंची और 11 बजे  हनुमानगढ़ी में समर्पित करते हुए रामराज्य की स्थापना का संकल्प लिया गया।

 


 यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा अयोध्या जनपद के अध्यक्ष व वरिष्ट अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने दी। जारी बयान के अनुसार हनुमान छतरी यात्रा में शामिल होने के लिए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव, राष्ट्रीय प्रवक्ता करपात्री जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर विक्रम सिंह , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित हिन्दू महासभा के अनेक बड़े नेता भी अयोध्या पहुंच रहे।

          


राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज 8 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में लखनऊ से अयोध्या तक निकाले जा रहे विशाल जुलूस के साथ अयोध्या पहुंची और हनुमान छतरी यात्रा का नेतृत्व किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदण्डी महाराज अयोध्या पहुंचकर यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों को संबोधित कर उन्हे रामराज्य स्थापना का संकल्प दिलवाएं। 


जारी बयान के अनुसार रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा 8 जनवरी को प्रातः 11 बजे बिड़ला धर्मशाला से ढोल नगाड़ों के साथ आरंभ हुई और हनुमान गढ़ी के गद्दीनशींन महंत प्रेमदास महाराज जी को समर्पित की गई। 


रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा संपन्न होने के बाद यात्रा में शामिल प्रतिनिधि श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किये।

         


हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बबीता यादव ने कहा कि महिला सभा के कार्यकर्ताओं की टीम अयोध्या पहुंचने वाले नेताओं का अंगवस्त्र और पुष्पमाला से अभिनन्दन किया और हनुमान छतरी यात्रा में शामिल सबका स्वागत सम्मान किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे