भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्पन्न हुआ सम्मेलन
एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, संत कबीर, बाल्मीकि आदि महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश आगे बढ़ रहा है।
मुफ्त राशन, रोजगार, छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का काम सरकार कर रही है।यह बातें रविवार को जिले के बाबागंज विकास खण्ड के हीरागंज में आयोजित भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष रामंचद्र कनौजिया ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हुआ। सपा सरकार में ही एससी-एसटी वर्ग का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ।
बसपा, सपा व कांग्रेस ने केवल एससी जाति के लोगों को वोट बैंक की तरह ही देखा। मगर अब उनकी दाल नहीं गलने वाली है।
2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार कमल खिलेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को गिनाया।
जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जगत पासी ने कहा कि जाति - पाति की राजनीति करने वाली पार्टियों की पोल खुल चुकी है। भाजपा की सरकार में समाज के अंतिम पायदान के लोगों का विकास हो रहा है।
भाजपा की सरकार में बगैर भेदभाव के कार्य हो रहा है। सम्मेलन का संचालन पवन गौतम ने किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक, राम स्वरूप, अल्का सरोज, कल्पना सरोज, बंसीलाल, निर्मल, उदय पांडेय, राजेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी, उदय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ