Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के खाते में भेजी गयी एक हजार रूपये की धनराशि

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के संगठित और असंगठित क्षेत्र के 1.5 करोड़ श्रमिकों को 1500 करोड़ की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से खातें अंतरित की गई जिसका सजीव प्रसारण एन0आई0सी0 के सभागार में श्रम प्रर्वतन अधिकारी डा0 महेन्द्र प्रताप सिंह व संगठित एवं असंगठित के लाभार्थियों द्वारा देखा गया। 


ज्ञातव्य है कि प्रदेश के 3 करोड़ 81 लाख संगठित/असंगठित श्रमिकों को आपदा राहता योजना के अन्तर्गत 500 रूपये प्रतिमाह की दर कुल 04 माह दिसम्बर से मार्च की सहायता धनराशि दिये जाने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। 


इसी के तहत मुख्यमंत्री द्वारा आज धनराशि का अंतरण किया गया। शेष श्रमिकों को आपदा राहत योजना की धनराशि उनके आधार सत्यापन के बाद डी0बी0टी0 के माध्यम से खाते में अंतरित की जायेगी। 


जनपद के 44922 भवन निर्माण श्रमिकों के खाते में 1000 रूपये भेजे गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे