Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:अयोध्या सदर विधानसभा के प्रत्याशी मतदाताओं के घर दे रहे हैं डोर टू डोर दस्तक

वासुदेव यादव

अयोध्या। अयोध्या सदर विधानसभा के सभी प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जारी है। 


शनिवार को बसपा प्रत्याशी रवि मौर्या का चुनावी जनसंपर्क अभियान रामनगर नगरी अयोध्या सहित अन्य क्षेत्रों में किया गया। 


साकेत कॉलेज के वरिष्ठ छात्र नेता अजय आजाद ने कहा कि रवि मौर्या सबसे युवा और योग्य प्रत्याशी हैं। अयोध्या की जनता रवि मौर्य को जिताएंगे।


जबकि अयोध्या बसपा प्रत्याशी अयोध्या रवि मौर्या ने कहा कि हमारी जीत होगी और जनता हमारे साथ है। 


सभी वर्गों धर्मो के लोग बसपा को समर्थन कर रहे है। बहन मायावती को जनता सीएम बनाएगी। 


इस दौरान बसपा नेता रोहित गौतम विजय  वैश्य सतीश गौतम सूर्यभान आजाद शालिके राम सागर मोहम्मद अकरम अनिल गौतम रामकिशन आदि शामिल रहे। 

  

वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या में जनसंपर्क अभियान किया। 


जिसमें भाजपा नेता पार्षद घनश्याम दास, महंत राम कुमार दास, घनश्याम अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण, बाबू चंद भुज, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।

  


जबकि सपा नेता प्रत्याशीअयोध्या पवन पांडे ने हनुमान कुंड वार्ड में जनसंपर्क अभियान किया। 


इस दौरान सपा नेता श्रीचंद यादव, शक्ति जयसवाल, पीके तिवारी, नंदू गुप्ता,महंत आनंद दास, महंत रामदास, मोहम्मद शोएब खान, जुनैद खान, राकेश पांडेय सहित अन्य शामिल रहे।

  

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रीता मौर्य, रामनरेश मौर्य, महंत नागा राम लखनदास, जय मंगलदास, शैलेंद्र त्रिपाठी, वेद सिंह कमल आदि द्वारा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया गया।

  

बता दे अयोध्या सदर 275 विधानसभा में सपा बसपा भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी सुबह शाम मतदाताओं के घर जाकर विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। 


यहां पर पांचवें चरण के 27 फरवरी को मतदान होना है। ज्ञात हो कि अयोध्या जनपद में कुल 5 सीटें हैं। 


जहां पर प्रत्याशी सुबह शाम मतदाताओं के घर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे