संजय कुमार यादव
बभनजोत गोण्डा: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार जारी है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोंडा पहुंचे।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार जारी है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोंडा पहुंचे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के 301 गौरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया।
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, "पहले अराजकता, सत्ता प्रायोजित दंगे, अपराध व अराजकता का तांडव होता था।
कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। 5 साल में भाजपा सरकार ने जो काम किया उससे न कोई दंगा-कर्फ्यू, न महिलाओं न व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ।"
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाइयों बहनों भगवान घनश्याम महाराज की धरती गोण्डा छपिया 301 गौरा विधानसभा में आपका स्वागत करता हूं। आज 301 गौरा के मतदाता भाइयों- बहनों का आभार व्यक्त करता हूं।
किसानों को लेकर कही यह बात
गोंडा में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करता था, गरीब भूख से मरता था, जंगल राज की स्थिति थी, अपराधी सत्ता पर हावी था और क़ानून का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे।
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले की सरकार ने दर्जनों आतंकियों की पैरवी की थी। भाजपा की सरकार में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसा इसीलिए संभव हो सका, क्योंकि की आपने विधानसभा सीट पर भाजपा को जिताया था। इसीलिए देश और प्रदेश को सुरक्षित करने के लिए भाजपा को ही वोट दें।"

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ