Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र में किया भ्रमण

डॉ ओपी भारती

 वजीरगंज गोण्डा:- क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे तथा सभी लोग स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकारों का प्रयोग करें ,जनता जागरूक होकर शत प्रतिशत मतदान की भागीदार बनें।


इसी के मद्देनजर थानाध्यक्ष वजीरगंज ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ ग्राम तुर्काडीहा  चौखट, सेहरिया , चडौवा  में  भ्रमण किया ,तथा आम जनमानस को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया  साथ ही लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई।


थानाध्यक्ष  राकेश सिंह ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का प्रलोभन या धमकी देता है तो उसकी सूचना हमे दे, सूचना पर कार्यवाही की जाएगी।


भ्रमण में उप निरीक्षक आशीष वर्मा, गगनचंद्र यादव , पीयूष गंगवार, रविन्द्र यादव, गौरव बरनवाल सहित थाने के महिला व पुरुष आरक्षी तथा अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे