रजनीश /ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज सीएचसी के सामने बने दोनों शौचालय बन्द है।
जिससे अस्पताल में आने वाले तीमारदारों व आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों, मरीजों व तीमारदारों के साथ आम जनता की परेशानी को देखते हुये करीब दो वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद करनैलगंज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने महिला व पुरुष के लिये दो अलग अलग सौंचालय का निर्माण कराया गया था।
जिसमे महिला सौंचालय उदघटना के बाद बंद कर दिया गया, जिसका आज तक ताला नही खुला है।
जिससे अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों के साथ आने वाली महिला तीमारदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पुरुष शौचालय संचालित था, जिसे करीब सप्ताह पूर्व बन्द कर दिया गया। उसके बाद उसका संचालन करना तो दूर कोई उसे देखने तक नही आया है।
जिससे जनता को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद करनैलगंज की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। मगर उनका फोन नही उठा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ