Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Up Election 2022:बीकापुर से सपा प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर, रुदौली से आनन्दसेन ने किया नामांकन

वासुदेव यादव

अयोध्या। अयोध्या जनपद में पांचवें चरण के 27 फरवरी को मतदान होगा। 


इसके चलते आज नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी रुदौली विधानसभा से पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव और बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी फिरोज खान ने नामांकन किए। 


इसके साथ ही अन्य दलों के लोग भी इससे पूर्व नामांकन किए है।

  

अयोध्या जनपद में कुल 5 विधानसभा की सीटें हैं। जिन पर सभी प्रमुख दल सपा बसपा भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य छोटे-मोटे दल के प्रत्याशी अपना चुनाव लड़ रहे हैं। 


अयोध्या जनपद में जो चुनाव हैं। वह इस बार समाजवादी पार्टी और भाजपा के मध्य ही है। इसके अलावा अन्य दल कुछ क्षेत्रो में लड़ रहे हैं। 


लेकिन जो मतदाताओं का ध्रुवीकरण है वह सपा और भाजपा की ओर हैं। कौन प्रत्याशी जीतेगा? कौन हारेगा? 


यह 27 फरवरी को मतदान के उपरांत 10 मार्च को जब मतों की गिनती होगी तभी पता चलेगा।

  

बहरहाल अयोध्या विधानसभा से सपा प्रत्याशी पवन पांडेय, भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता, कांग्रेस प्रत्याशी रीता मौर्या, बसपा प्रत्याशी रवि मौर्या है। 


जबकि गोसाईगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी अभय सिंह, भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी हैं। 


बीकापुर विधानसभा सपा प्रत्याशी फिरोज खान और भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह है। सपा के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद और भाजपा से बाबा गोरखनाथ है। 


रुदौली विधानसभा से सपा से पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव भाजपा से रामचंद्र यादव और बसपा से पूर्व विधायक रुश्दी मियां है। 


इसके अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान है।आज नामांकन का अन्तिम दिन था। 

 

बताते चले कि आज सपा प्रत्याशी बीकापुर फिरोज खान गब्बर के नामांकन में सपा के सभी नेता शामिल रहे। 


वही रूदौली विधानसभा से सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव के नामांकन में भी सपा के नेता शामिल रहे। 

 


बीकापुर से सपा प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर का पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य अजय रावत मोहम्मद शोएब खान जुनैद खान पार्षद हाजी असद सहित अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया। 


इस दौरान सभी ने संकल्प किया कि अयोध्या जनपद से पांचो सीटों पर सपा को हम सब मिलकर जिताएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे