Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Up election 2022:बस्ती सदर विधानसभा के सपा प्रत्याशी महेंद्रनाथ यादव ने अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर में किया पूजन अर्चन

अयोध्या(वासुदेव यादव) जनपद बस्ती सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ यादव सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या में आकर दर्शन पूजन किये। 


इसके उपरांत सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत आनंददास महाराज भारत प्रसिद्ध कथा वाचक कमल दास महाराज से आशीर्वाद लिया।

  


इस दौरान बस्ती सदर सपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। यूपी में मात्र सपा की ही लहर है। 


यूपी की जनता अखिलेश यादव को सीएम बनाने को बेताब है। बस्ती सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है। 


बस्ती सदर की सम्मानित जनता व सब मतदाता समाजवादी पार्टी के साथ हैं। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों व धर्मों की पार्टी है, जो सबका साथ सबका विकास करती हैं।

  

सपा सरकार में युवा किसान छात्र नौजवान सभी सरकारी कर्मचारियों का उत्थान हुआ था। पूरे उत्तर प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ। 


एक बार पुनः उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएगी।

  

एक सवाल के जवाब में सपा प्रत्याशी महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि यूपी की जनता अखिलेश यादव को पुकार रही है। 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। 


यूपी की जनता जुमलेबाजी वाली सरकार और झूठ से अब ऊब चुकी है। 


बस्ती सदर विधानसभा की जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 


सपा का घोषणा पत्र वचन पत्र है। सरकार बनते ही सबका उत्थान व कल्याण होगा। सब लागू किया जाएगा। सपा जो कहती है वह करके दिखाती है। 

  


इस दौरान अन्य कई सपा नेता भी उपस्थित रहे। सभी को सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत आनंद दास महाराज व सुप्रसिद्ध कथावाचक कमल दास महराज ने अपना आशीर्वाद प्रदान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे