Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में हुए शिक्षक की निर्मम हत्या का हुआ खुलासा,आलाकत्ल रॉड सहित तीन गिरफ्तार

गोण्डा:मनकापुर संयुक्त टीम ने शिक्षक के निर्मम हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है।



पुलिस अधीक्षक ने जारी प्रेस में कहा है कि बीते 23.02.2022 को कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अंतर्गत आईटीआई गैस गोदाम के पास शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी पुत्र स्व• रमाकांत त्रिपाठी निवासी सबरापुर थाना छपिया जनपद गोण्डा का शव प्राप्त हुआ था। 



जिनके शरीर पर चोट के निशान पाये गए थे। मृतक की पत्नी बबिता त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर पर मु0अ0सं0-50/22, धारा-302 भादवि0 का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 




पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी मनकापुर के पर्यवेक्षण में 03 टीमे गठित कर इस मामले का सूक्ष्मता से अन्वेषण कर घटना के सही अनावरण करने व दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक मनकापुर व प्रभारी एसओजी को दिए थे।



उक्त निर्देश के अनुक्रम में प्र0नि0 मनकापुर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा किए गए सूक्ष्मता से अन्वेषण व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो/भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक व अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी के बीच लगभग 12 लाख रूपये का लेन देने का विवाद था।



रूपयो की लेन-देन के चलते मृतक व आरोपी वीरेन्द्र तिवारी के बीच कई बार आपस में विवाद भी हुआ था।



 दिनांक 22.02.2022 को मृतक अभिषेक त्रिपाठी आरोपी वीरेन्द्र तिवारी की दुकान पर अपने रूपये मांगने आया था। जिसपर आरोपी वीरेन्द्र तिवारी अपने साथी आरोपियों-अभय नाथ शुक्ला व बृजेश सिंह के साथ मिलकर अभिषेक त्रिपाठी के सिर पर लोहे की राड मारकर हत्या कर दी थी तथा शव को छुपाने के लिए अल्टो कार की मदद से आईटीआई गैस गोदाम के पास सड़क किनारे गढ्ढे में शव को फेंक दिया था। 



प्रभारी निरीक्षक मनकापुर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा तीनों आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की राड, मृतक का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 अल्टोकार आदि समान बरामद कर लिया गया। 



तीनों आरोपियों द्वारा अपने-अपने जुर्म को स्वीकार भी किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी। 



पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के खुलासा के लिए पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रू0 से पुरस्कृत किया गया।




गिरफ्तार आरोपियों का नाम

01. वीरेन्द्र तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी निवासी कुडवासीर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।


02. अभय नाथ शुक्ला उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र राधवराम शुक्ला निवासी लोहा मण्डी रफीनगर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।


03. बृजेश सिंह पुत्र सूर्यमणि सिंह निवासी ग्राम व पो0 मल्हीपुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे