Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:युवाओं ने मतदान कर किया पौधरोपण

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़:पर्यावरण सेना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संचालित ग्रीन वोटिंग अभियान का जोरदार असर दिखाई दे रहा है।


पर्यावरण सेना प्रमुख एवं स्वीप कार्यक्रम के यूथ ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी की अपील का ऐसा असर रहा कि आज 27 फरवरी को मतदान दिवस पर हर तरफ युवाओं और मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग तो किया साथ ही पर्यावरण सेना के बटन दबाओ पेड़ लगाओ, लोकतन्त्र व सृष्टि बचाओ के नारे को आत्मसात करते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण करना नहीं भूले।


सदर ब्लॉक के जैम मिश्र,बनवारी लाल, स्वाती मिश्रा,अनीता गौतम,प्रकृति श्रीवास्तव,राजेश कुमार और शिवगढ़ ब्लॉक के सुनील दुबे,मान्धाता ब्लॉक में रवि कुमार सहित पूरे जनपद में नए मतदाताओं ने अपने प्रथम मतदान को यादगार बनाने के लिए सबसे पहले मतदान और उसके बाद पेड़ लगाकर लोकतन्त्र के साथ ही पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। 


सदर ब्लॉक के संसारपुर में युवा मतदाताओं के साथ पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने भी अमरूद के पौधे लगाकर लोकतन्त्र की रक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरुक किया।



इस मौके पर ग्रीन वोटिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पेड़ लगाकर उसकी रक्षा कर हम सभी लोगों का नैतिक कर्तव्य है।


मतदान से वृक्षारोपण को जोड़ने से लोगों में जागरूकता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और हम सभी के सहयोग से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में कामयाब होंगे।



इस मौके पर पर्यावरण सेना के रवि प्रकाश मिश्र,राजमणि मिश्र,सार्थक श्रीवास्तव,दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव,पंकज श्रीवास्तव,शैलेन्द्र,खुशी गौतम,रीता देवी,नैतिक मिश्र,स्वाति एवं सुप्रिया के साथ नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे