Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ देवों के देव महादेव यानि भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि है।इस पावन मौके पर सुबह से ही बाबा बेलखरनाथ धाम में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ पड़ी है।


शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं साथ-साथ जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।


कुछ भक्त अपने आराध्य देव को खुश करने के लिए पवित्र गंगाजल शिव भोलेशंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं।


जगह-जगह प्रसादी के स्टाल लगाए गए हैं।पुरोहित कहते हैं कि भगवान शिव और पार्वती के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है।


यह पर्व इस बार मंगलवार को है।मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के पूजन,अर्चन और हवन से भक्तों की सकल मनोकामना सिद्ध होती है।


महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने वालों को भगवान शिव वांछित फल प्रदान करते हैं।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अंदर से लेकर बाहर तक पुलिस बल की रही चप्पे-चप्पे पर नजर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे