Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डीडी तिवारी हुए सम्मानित


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित पूर्वांचल का आक्सफोर्ड कहे जाने वाले महाविद्यालय एमएलके पीजी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ दिव्य दर्शन त्रिपाठी को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 


डॉक्टर त्रिपाठी वनस्पति शास्त्री हैं और उनको राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान तथा उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए भारत की विख्यात संस्था इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च वायनाड केरल द्वारा सीवी रमन पुरस्कार, विशिष्ट प्रोफ़ेसर पुरस्कार 2021 तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से सम्मानित किया गया है।



इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च वायनाड केरल द्वारा डॉक्टर तिवारी को अपने 1 वर्ष के सर्वेक्षण में पर्यावरण वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में कोरोना काल में किए गए शोध कार्यों को अति विशिष्टतम माना गया है। 


बताते चलें कि डॉ तिवारी के 90 शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं तथा इनकी पुस्तकें वनस्पति विज्ञान में जो प्राचीन भारत के वनस्पति विज्ञान के बारे में बताता है। 


इसके अतिरिक्त इस अत्यंत पिछड़े क्षेत्र से इनके शोध निर्देशन में 18 शोध छात्र अपना शोध कार्य संपन्न कर देश विदेश में अपना योगदान दे रहे हैं। 


इसके पहले डॉ तिवारी को वनस्पति विज्ञान की सबसे प्रतिष्ठित और पुरानी संस्था इंडियन बोटैनिकल सोसायटी द्वारा एफ.बी.एस. से भी सम्मानित किया जा चुका है । साथ ही इनको अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है । 


डॉ तिवारी के सम्मानित होने पर वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे