Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:विदाई पार्टी आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर एम एल के पी जी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में परास्नातक कक्षाओं के छात्र -छात्राओं की विदाई पार्टी शनिवार को आयोजित की गई। 


पार्टी के दौरान छात्र- छात्राओं ने गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

     

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडेय व मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। 


प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का जीवन समर्पण, सहयोग व संघर्ष का होता है। 


इसमें रोमांच भी है और उत्साह भी आशा भी है और निराशा भी। लेकिन जो पूर्ण ईमानदारी व लगन से जुटे रहते हैं उन्हें मंजिल अवश्य मिलती है। 


मुख्य नियंता डॉ सिंह व सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने भी सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। 


छात्र फैजान के नृत्य को खूब सराहा गया। इसके अतिरिक्त कई छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 


इस अवसर पर डॉ दिनेश मौर्य, प्रखर त्रिपाठी, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ सुनील शुक्ला, डॉ वंदना सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ अर्चना शुक्ला, मणिका मिश्रा, व सबा खान सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे