Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:शिक्षा बुराइयों से लड़ने का हथियार है : श्यामजी

गौरव तिवारी 

प्रतापगढ़: जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। 


श्रीराम वाटिका में समारोह की शुरुवात भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगो का मन मोह लिया। 


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अटल गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और मेहनत ऐसी सुनहरी चाबी होती है, जो बंद भाग्य के दरवाजे बहुत आसानी से खोल देती है।


जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा बुराइयों से लड़ने का हथियार है। शिक्षा से इंसान अपनी जिंदगी में आई समस्याओं को हल कर सकता है। 


महामंडलेश्वर संतोषानंद जी महाराज ने कहा कि होली पर बुरे अनुभवों व असफलताओं को एक कागज पर लिखकर होलिका में डाल दे। मन में चल रहे नकारात्मक भावो को अग्नि में डाल दे। 


प्रदेश महासचिव अनिता जायसवाल, रामशंकर जायसवाल, विशाल जायसवाल, जुग्गीलाल जायसवाल ज्योति जायसवाल आदि ने अपने विचार रखे। संचालन आदर्श जायसवाल ने किया। 


इस अवसर पर संरक्षक  महामंत्री विजय जायसवाल, जिलामंत्री रवींद्र जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, रोहित, अजय, मोनू, मुकेश, राजू, सुधीर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे