रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। जिले की आपट्रोमैट्री एसोसिएशन में पदाधिकारियों का अधिवेशन हुआ जिसमें पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।
जिला अस्पताल के मनोज कुमार अध्यक्ष व सीएचसी करनैलगंज के अवधेश गोस्वामी को सचिव बनाया गया।
शनिवार को गोल्डन फेरी रिजॉर्ट में ऑप्टोमेट्री राजकीय ऑप्टोमेट्री एसोसिएशन का गोंडा का द्विवार्षिक संगठन का चुनाव संपन्न हुआ।
जिसमें चुनाव के प्रदेश संगठन से आए पर्यवेक्षक सुभाष सिंह एवं मंडल प्रभारी दीनानाथ सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश राम तौल मौर्य एवं राजकीय कर्मचारी संगठन परिषद गोंडा के अध्यक्ष शालिक राम त्रिपाठी के देखरेख में ऑप्टोमेट्री संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ।
जिसमें जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव जिला चिकित्सालय गोंडा एवं अवधेश कुमार गोस्वामी जिला सचिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कमल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना को निर्विरोध चुना गया।
यह जानकारी अवधेश कुमार गोस्वामी ने दी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ