Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चुनाव में सहयोग करने पर कांग्रेस जनों ने किया महिला शक्ति का सम्मान

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए क्षेत्र की महिलाओं की  मेहनत अतुलनीय :अभिषेक गोयल

लड़की हूं लड़ सकती हूं सिर्फ नारा नहीं, कांग्रेस और आधी आबादी के बीच का नाता है :भावना वाल्मीकि

सुनील गिरी

हापुड़। 28 फरवरी दिन सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी और प्रत्याशी का अपार सहयोग करने पर महिलाओं का सम्मान किया। 


सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हरद्वारी नगर में किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के लिए महिलाओं ने अतुलनीय योगदान दिया। 


महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए मेहनत की। 


कांग्रेस प्रत्याशी भावना वाल्मीकि ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं सिर्फ नारा नहीं, कांग्रेस और आधी आबादी के बीच का नाता है। 


इस मौके पर कुसुमलता, सविता गौतम, रेखा, नीतू, काजल, अंजना, पूनम, वंशु, बबली, प्रेमवती, बाला, मुन्नी, कुंता,पंकज, कृपाल, संजय, मुकेश, विनय, विक्की शर्मा, देवेंद्र जाटव, पुष्पा, पूजा, पिंकी, कमलेश, शीला, भरत लाल शर्मा आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे