Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज: महिला सफाई कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास

 रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। गांव में तैनात एक महिला सफाई कर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने मामला सामने आया है। 


प्रकरण कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की है। जहां तैनात महिला सफाई कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर दिया है। 


जिसमे कहा गया है कि वह अनसूचित जाति की महिला है। रविवार की शाम करीब 7:30 बजे वह गांव के सामुदायिक शौंचालय के अंदर साफ सफाई कर रही थी। 


उसी बीच गांव के ही निवासी एक व्यक्ति ने अंदर जाकर उसे पकड़ते हुये फर्स पर पटक दिया। महिला का आरोप है कि व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। 


विरोध करने पर उसके अंगों से छेड़छाड़ करते हुये वस्त्र भी फाड़ने लगा। महिला का हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग पहुंच गये जिस पर व्यक्ति फरार हो गया। 


महिला ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उपनिरिक्षक को मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे