Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:यूक्रेन में रूस की गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र को कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बिना कोई पल गवाए निकाले सरकार :अभिषेक गोयल

सुनील गिरी

हापुड़। 2 मार्च दिन बुधवार को शहर कांग्रेस जनों ने यूक्रेन में रूस की गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया।


जिसमे हापुड़ नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस जन इकट्ठा हुए और छात्र को श्रद्धांजलि दी व ईश्वर से परिवार को ये अपार दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 


इस मौके पर बोलते हुए शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की बिना किसी पल की देरी किए जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी तय होनी चाहिए। 


भारत सरकार अगर समय से जाग जाती तो आज एक परिवार का चिराग शायद नहीं बुझता। कांग्रेस जनों द्वारा इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। 


श्रद्धांजलि सभा में   

अरविंद शर्मा, दिनेश शर्मा, जकरिया मनसबी, जावेद चौधरी, सुभाष वाल्मीकि, आतिफ हसन, मोबीन अंसारी, गौरव गर्ग, विनोद पिवाल, सुखपाल गौतम, यशपाल ढिल्लोर, अब्दुल कलाम, भरत लाल शर्मा, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, हितेश वर्मा, भारत गिरी, एजाज अहमद, विक्की शर्मा, अमित सैनी, सुभाष शास्त्री, आस मोहम्मद, विनोद जाटव, सुखबीर सिंह, उमेश वाल्मीकि, रघुवीर सिंह, वीसी शर्मा, निसार पठान, अंकित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे