Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन....जो लोग भगवान की कथा सुनकर भाव विभोर होकर अश्रु गिराते है......!

राजू शुक्ला

मनकापुर गोण्डा: मनकापुर में रामलीला मैदान पर कसौधन  समाज के चौधरी यजमान रमेश  एवम  लाजवंती द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृन्दावन धाम से पधारी परम् पूज्या देवी कृष्ण प्रिया ने कहा कि, श्रीमद्भागवत कथा पुराण सुनने से मानव का लोक परलोक दोनों बन जाता है।

वीडियो 


 बिना भगवत कृपा के भागवत पुराण कथा कराने एवम सुनने का सौभाग्य नही मिलता है, 


कथा सुनते वक्त जो लोग अन्तस्थ पवित्र रखते है, उन्हें परमात्मा दिखाई देता है। 


जो लोग भगवान की कथा सुनकर भाव विभोर होकर अश्रु गिराते है। वह फूल बनकर ईश्वर के चरणों मे चढ़ जाता है, जो यह भाव रखकर कथा सुनते हैं, कि वह सच्चे भगवान के भक्त कहे जाते है, 


उनकी पहचान बनी रहती है, और उन्हें सम्मान से देखा जाता है, बालक ध्रुव ने जिस दृढ़ता के साथ ईश्वर पर अटूट विश्वास रखते हुए अपने पिता हिरण्यकश्यप के द्वारा प्रताड़ित होकर भी ईश्वर को नही छोड़ा और भगवान ने उन्हें मौत के मुंह से  भी बचा लिया। 


जो लोग ऐसा अटूट विश्वास ईश्वर पर रखते है ईश्वर की कृपा उन पर दिनरात बरसती है, वही लोग ध्रुव तारे की तरह चमकते है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे