Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में श्रीमद् भागवत महोत्सव के शुभारम्म पर निकाली गई भव्य कलश एवं शोभा यात्रा

 

दिनेश कुमार

गोण्डा। श्रीमद् भागवत महोत्सव के शुभारम्म पर गुरूवार दोपहर बाद मनकापुर में स्थति बालाजी मंदिर से भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गयी।


   भारी पुलिस सुरक्षा के बीच  सैकडो महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख कर कलश यात्रा में शामिल हुई।


वही बग्गी पर सवार मुख्य यजमान चौधरी रमेश कसौधन व उनकी पत्नी लाजवंती  देवी ने शोभा यात्रा में भाग ले रही थी।

वही वृदावंन धाम से पधारी कथा  वाचिका दीदी कृष्ण प्रिया जी के साथ राधा कृष्ण, भोले शंकर पार्वती आदि देवताओं की जीवांत झांकी भी निकाली गयी।

शोभा यात्रा में सैकडो महिलाएं भक्ति गीतों को गाते हुए नाचते हुए झूम रही थी। 


कस्बा में ढोल, मजीरे  आदि बज रहे थे। जगह जगह गोले भी दागे जा रहे थे। 


इस मौके पर महेश कुमार,पवन कुमार,प्रदीप कुमार,आकाश,विशाल,वेदांत,विराट, बब्लू सोनी,संतोष जायसवाल, अनीता देवी,पूनम देवी,प्रीति गुप्ता,शताक्षी गुप्ता,रिद्धिमा,ग्रेसी,देवाशी, जयंती, मोही, डाक्टर किरन कसौधन, राधा देवी सहित सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे