रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान दिवस को धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया।
स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान दिवस को धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने गुड़ाही बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शौर्य दिवस के रूप मनाया।
कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष आयुष सोनी ने कहा कि हमें मां भारती के इन महान सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
जिन्होंने मातृभूमि के लिए हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। महामंत्री विशाल कौशल ने कहा कि किसी भी महान कार्य को करने के लिए आयु नहीं देखी जाती है। जिस समय इन तीनों को फांसी दी गयी थी उस समय सरदार भगत सिंह और सुखदेव थापर की उम्र 23 वर्ष और शिवराम राजगुरू की उम्र मात्र 22 वर्ष थी।
युवाओं में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। प्रिंस सोनी ने भी ऐसी विभूतियों से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की।
अमित कौशल ने भी युवाओं में जोश भरते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर सूजल सोनी, विशाल मिश्र, हर्ष सोनी, पीयूष शुक्ला, अभि सोनी आदि मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ