Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुस्कुराइये आप करनैलगंज में हैं...! मखौल उड़ा रहा है यह बोर्ड: कूड़े का लगा अम्बार

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। मुस्कुराइये आप करनैलगंज में हैं। ये शब्द लिखे सरकारी बोर्ड को जहां लगाया गया है वहां कूड़ों का ढेर साफ दिखाई देता है।


बोर्ड पर लिखे शब्द व गन्दगी देख लोग करनैलगंज का मखौल उड़ाते हैं।

एसडीएम हीरालाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर पालिका के ईओ को पत्र भेजा है। करनैलगंज के रेलवे स्टेशन से निकल कर रोड पर आते ही बाहर यह बोर्ड लगा है।

उस बोर्ड के आसपास गन्दगी का अंबार है। हालांकि वह भूमि रेलवे की है। मगर परिक्षेत्र नगर पालिका का आता है।

इसके साथ ही नवरात्रि व रमजान की शुरुआत एक साथ हो रही है फिर भी नगर में पूजा स्थलों के आसपास की साफ सफाई व्यवस्था चुस्त नही है।

दूसरी तरफ पूजा स्थलों के आसपास गन्दगी व कूड़ा लगाने को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की है। 


उधर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार लोगों की उदासीनता का संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी हीरालाल ने नपाप की अधिशाषी अधिकारी को पत्र भेजा है। 


जिसमे कहा गया है कि नगर क्षेत्र की मंदिरों के आसपास कूड़ा एकत्र किया जा रहा है, जो सही नही है। आगामी 2 अप्रैल से नवरात्रि का त्योहार प्रारम्भ हो रहा है। त्यौहार से पूर्व कूड़ा हटवाकर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। 


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, मुकेश कुमार वैश्य, नरेंद्र सोनी आदि ने मंदिरों के आसपास कूड़ा न एकत्र किये जाने की मांग की है।

Below Post Ad

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे