Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ही बनेंगे: सुरेश यादव

वासुदेव यादव 

अयोध्या। भाजपा को उखाड़ फेंकने हेतु जनता ने कमर कस ली है। इसके लिए किसान गरीब मजदूर छात्र सपा की सरकार बना रहे हैं। उक्त बातें जनपद कर वरिष्ट समाजसेवी सुरेश यादव ने कही है।


  

उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक खूब लड़ी है। जनता ने समाजवादी पार्टी को जिताने का काम किया है। 



उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद में शांतिपूर्वक 27 मार्च को मतदान संपन्न हुआ। इसके लिए जनपद के अधिकारी नीतीश कुमार व कप्तान शैलेश पांडे को धन्यवाद।


 

श्री यादव ने कहा कि 10 मार्च को मतों की गणना होगी। मतों की गणना निष्पक्ष होनी चाहिए। कोई बेमानी ना हो इसका पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और अखिलेश यादव को सीएम बनाना चाहती हैं। 



अयोध्या की सम्मानित जनता ने सपा को अपना आशीर्वाद दिया है। 2022 में सपा की सरकार बनेगी। किसान नौजवान गरीब मजदूर सभी खुशहाल होंगे। 


सबको रोजी रोजगार मिलेगा। किसान भाइयों को कृषि उपज का सही दाम मिलेगा। सांडो के आतंक से मुक्ति मिलेगी।


 

अयोध्या जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। लेकिन इस बार जनता ने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का मूड बना लिया है। 


पश्चिम से लेकर पूर्व तक सपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। अबकी बार यूपी के मुखिया अखिलेश यादव बनेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे