Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज पुलिस का सराहनीय कार्य:महीनों से चल रहे विवाद को खत्म कराकर नवविवाहिता को भेजा पति संग

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। पति पत्नी के बीच कई महीनों से चल रहे विवाद व ससुराली जनों की प्रताड़ना से तंग महिला को पुलिस ने विवाद का पटाक्षेप कराते हुए महिला को पति के साथ भेज दिया। 


ससुराली जनों के द्वारा प्रताड़ित की जा रही नव विवाहित महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए अपने पति के साथ रहने की विनती की थी। 


उसने कोतवाली करनैलगंज, महिला थाना व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि हम अपने पति के साथ रहना चाहते हैं, हमारे मां-बाप बहुत गरीब है मुकदमा नहीं लड़ सकते। 


करनैलगंज थाना क्षेत्र के कुर्था गांव की रहने वाली विवाहिता ममता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके ससुराली जनों के द्वारा विवाह के बाद उसके साथ मारपीट की जा रही है तथा प्रताड़ित किया जा रहा है। 


जिसमें उसका पति भी ससुराली जनों का साथ दे रहा है। कुर्था गांव के निवासी विनोद के साथ पीड़िता ममता का विवाह 6 वर्ष पूर्व हुआ था तथा 1 वर्ष पूर्व उसका गौना आया। अपने पति के साथ रहना चाहती है। 


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला व उसके पति विनोद को एक साथ रहने के लिए न केवल राजी किया बल्कि दोनों को एक साथ विदा किया। 


हिदायत भी दी कि अगर दोबारा महिला ने शिकायत की तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच में उसके परिवार की एक महिला बाधक बनी हुई थी जिसे हिदायत दी गई है दोनों एक साथ रहने के लिए राजी थे इसलिए परिजनों के साथ पति पत्नी को उसके घर भेजा गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे