Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव मे अध्यक्ष , उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए होगा घमासान

वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव मे बुधवार को नामंाकन के दिन गहमागहमी का माहौल चरम पर दिखा। 


अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को संदीप सिंह तथा प्रवीण यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार जायसवाल, आशीष तिवारी व मस्तराम पाल ने नामंाकन किया। 


उपाध्यक्ष सिविल पद पर वीरेन्द्र सिंह व उमाशंकर मिश्र व शहजाद अंसारी तथा महामंत्री पद पर शेषनाथ तिवारी व धीरेन्द्र कुमार शुक्ल एवं सहमंत्री पद पर कमलेश दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार तिवारी, प्रचार मंत्री पद पर सुरेंद्र कुमार ने नामांकन किया। 


सदस्य कार्यकारिणी के पद पर पुनीत कुमार मिश्र व अवनीश गौतम ने नामांकन किया। इस तरह अध्यक्ष पद पर चर्तुकोणीय मुकाबला बना है। 


इस पद पर अब अनिल तिवारी महेश व केपी पाण्डेय तथा संदीप सिंह व प्रवीण यादव के बीच मुकाबला होगा। 


उपाध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार होने से चुनाव रोचक हो उठा है। इस पद पर आशीष कुमार तिवारी, विनय जायसवाल, अखिलेश श्रीवास्तव, विजय कुमार तिवारी तथा मस्तराम पाल मैदान मे होगें। 


सिविल उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय लडाई सामने आयी है। इस पद पर शहजाद अंसारी व वीरेन्द्र सिंह तथा उमाशंकर मिश्र के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद पर भी हरिश्चंद्र पाण्डेय तथा शेषनाथ तिवारी व धीरेन्द्र कुमार शुक्ल के बीच मुकाबला बना है। 


हालांकि आय-व्यय निरीक्षक पद पर नामांकन को लेकर समय सीमा का विवाद भी उत्पन्न हुआ। चुनाव समिति ने इस पद के उम्मीदवारों की सुनवाई गुरूवार को आपत्ति के समय किये जाने का निर्णय लिया है। 


मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सह मंत्री व कोषाध्यक्ष तथा प्रचार मंत्री एवं सदस्य कार्यकारिणी पदों पर उम्मीदवारो के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। नामांकन प्रक्रिया के समय प्रत्याशियों द्वारा दिन भर गाजेबाजे व ढोल मजीरे तथा अबीर गुलाल के साथ परिसर मे समर्थकों के साथ प्रत्याशियों को दमखम का भी एहसास कराते देखा गया। 


नामांकन प्रक्रिया की देखरेख मे समिति के अध्यक्ष रामलगन यादव व संरक्षक कमलेश तिवारी तथा बाबूलाल वर्मा, प्रमोद सिंह, रमेश पाण्डेय, शारदाबक्श सिंह, रामकुमार पाण्डेय, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश तिवारी, रोशन लाल सरोज, इरफान अली, धीरेन्द्र मिश्र, जयप्रकाश शुक्ल, को मशक्कत करते देखा गया। 


चुनाव को लेकर देर शाम तक तहसील व दीवानी परिसर मे प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच चुनावी गणित को भी साधने की होड देखी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे