संयुक्त अधिवक्ता संघ के अनिल त्रिपाठी महेश अध्यक्ष तथा शेष तिवारी महामंत्री हुये निर्वाचित | CRIME JUNCTION संयुक्त अधिवक्ता संघ के अनिल त्रिपाठी महेश अध्यक्ष तथा शेष तिवारी महामंत्री हुये निर्वाचित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संयुक्त अधिवक्ता संघ के अनिल त्रिपाठी महेश अध्यक्ष तथा शेष तिवारी महामंत्री हुये निर्वाचित

 


वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज में संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के चुनाव मे मंगलवार की देर शाम आये नतीजे मे अनिल त्रिपाठी महेश अध्यक्ष तथा शेष तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुये। 


अनिल महेश ने अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले मे निकटतम प्रतिद्वंदी संदीप सिंह को पचपन मतों से करारी शिकस्त दी। अनिल महेश को दो सौ आठ मत मिले तथा निकटतम संदीप सिंह को एक सौ तिरपन मत मिले तथा तीसरे नंबर पर आये उम्मीदवार प्रवीण यादव को इक्तालिस मत प्राप्त हो सके। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कालिका प्रसाद पाण्डेय को मात्र पैंतीस मतों पर ही संतोष करना पड़ा। 


पदाधिकारियों की जीत की घोषणा होते ही तहसील परिसर मे मौजूद समर्थक अधिवक्ता साथियो मे हर्ष छा गया। 


वहीं उपाध्यक्ष सिविल पद पर शहजाद अंसारी ने एक सौ पचहत्तर मत प्राप्त कर तथा उमाशंकर मिश्र को बीस मतों से पराजित किया। 


उपाध्यक्ष सिविल पद पर शहजाद अंसारी को एक सौ पचहत्तर, उमाशंकर मिश्र को एक सौ पचपन तथा वीरेन्द्र को एक सौ पन्द्रह मत मिले। 


उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार त्रिपाठी कांटे के मुकाबले में एक सौ उन्नींस मत प्राप्त कर विनय जायसवाल को मात्र चार मतों से पराजित किया। 


विनय जायसवाल को एक सौ पन्द्रह मत प्राप्त हुये। वहीं उपाध्यक्ष पद पर  आशीष तिवारी को अटठान्वें व अखिलेश श्रीवास्तव को छाछठ तथा मस्तराम पाल को इक्तालिस मत मिले। 


महामंत्री पद पर शेष तिवारी ने दो सौ सत्रह मत प्राप्त कर धीरेन्द्र शुक्ल को तीस मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर धीरेन्द्र शुक्ल को एक सौ सतासी मत मिले वहीं हरिश्चंद्र पाण्डेय को उन्तालिस मत मिले। 


कोषाध्यक्ष पद पर पंकज तिवारी, प्रचार मंत्री सुरेन्द्र कुमार, सह मंत्री कमलेश दुबे, आय व्यय निरीक्षक देवकरन वर्मा वहीं सदस्य कार्यकारिणी पद पर पुनीत कुमार मिश्र, अवनीश, वकील अहमद, सतीश पाण्डेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 


नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को चुनाव समिति के अध्यक्ष राम लगन यादव व संरक्षक कमलेश तिवारी ने समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। 


समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर चुनाव समिति के प्रमोद सिंह, रमेश पाण्डेय, बाबूलाल वर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश तिवारी, रोशनलाल सरोज, जयप्रकाश शुक्ल, शारदाबक्श सिंह, इरफान अली, धीरेन्द्र मिश्र भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे