Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक कर एसडीएम की गिरफ्तारी एवं मृतक के परिजनों को मुआवजे को लेकर प्रशासन को एक सप्ताह का दिया अल्टीमेट

वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश फेडरेशन आप मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आपात बैठक की गई जिसमें सुरेश कुमार मिश्र जिला अध्यक्ष महासंघ शाखा प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में कृषि कैम्पस प्रतापगढ़ में संपन्न हुई।


उक्त बैठक में स्वर्गीय सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।


बैठक में नौशाद अहमद जिला मंत्री महासंघ, ओपी सिंह, हौसला प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष महासंघ, मोहम्मद अब्बास अध्यक्ष संदीप कुमार जिला मंत्री फेडरेशन प्रतापगढ़ तथा उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ संयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह और सहसंयोजक वशिष्ट कुमार सिंह तथा सभी संगठनों के पदाधिकारी गण द्वारा अपने -अपने विचार व्यक्त किए तथा सर्व सम्मत से यह निर्णय लिया गया कि नायब नाजिर स्वर्गीय सुनील कुमार शर्मा लालगंज प्रतापगढ़ के  ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव निलंबित एसडीएम के द्वारा लाठी डंडे से पीटने से हुई मृत्यु के आरोपी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव निलंबित SDM व अन्य आरोपी गणों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। 


निलंबित SDM ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को उनके जघन्य अपराध के प्रकरण में शासकीय सेवा से बर्खास्त किया जाए। 


मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड़ की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाए तथा मृतक आश्रित के रूप में उनके आश्रित को शासकीय सेवा में समायोजित किया जाए उपरोक्त कार्यवाही 1 सप्ताह के अंदर ना होने की दशा में संगठन कार्यालयों में तालाबंदी की कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे