Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जाली नोट के दो कारोबारी चढ़े पुलिस के हत्थे

सुनील उपाध्याय

बस्ती: बस्ती पुलिस ने भारी मात्रा में जाली नोटों को बरामद किया है। 


पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता का जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बाजार में नकली नोट छापने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है इनके पास से पुलिस ने ₹52400 नकली नोट बरामद किए हैं। 



गिरफ्तार अभियुक्तों आभास व कुमार जितेंद्र के पास से पुलिस ने नकली नोट बनाने के उपकरण पेपर कटर, लैपटॉप, स्केनर सहित अर्ध निर्मित नोट भी बरामद किए हैं। 



गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2000 व 500, 200 के नकली नोट बरामद हुए हैं उनके खिलाफ पुलिस में 489A 489B 489C 498 D के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 



एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के दिमाग में इंटरनेट के जरिए नकली नोट छापने का आइडिया आया था। इसके बाद लोगों ने पहले कुछ नकली नोट छाप कर बाजार में चला दिए इसके बाद इन लोगों ने और नोट बनाने शुरू किए, जिसके बाद या लोग नकली नोट चलाने के लिए बाजार में निकले थे कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान है गिरफ्तार कर लिया। 


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे