Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मांझा बरेहटा क्षेत्र का विकास जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता : रामचंद्र यादव


अयोध्या। पूरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत माझा बरेहटा के युवा व लोकप्रिय प्रधान रामचंद्र यादव ने कहा है कि हमने पूरे ग्राम पंचायत का समग्र विकास किया है।

 

अब हमारा क्षेत्र अयोध्या नगर निगम में शामिल हो गया है। मेरा प्रयास होगा पार्षद का चुनाव लड़ कर पुनः यहां से जीतू। 


इसके लिए इस क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मुझे पुनः मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का समय से लाभ दिलाया। 


चाहे वह आवास हो शौचालय हो विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन सरकारी नल राशन किसान सम्मान निधि सहित नाली खड़ंजा रोड सब कुछ अपने गांव क्षेत्र में बनवाया है।  24 घंटे पूरी क्षेत्र की जनता का मदद किया है।

  

हमारे संवाददाता वासुदेव यादव को प्रधान रामचंद्र यादव ने बताया कि मैं माझा बरेहटा की जनता का सेवक हूं व बेटा हूं। यहां की जनता ने मुझे जिताया और हमने भी उनकी खूब मदद व सेवा की और विकास कार्य किया है। 


उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम का चुनाव जल्द होने वाला है। 2022 के अंत मे चुनाव होगा।  इसके चलते हम तैयारी में जुट गए हैं। 


आम जनमानस की मांग है कि पुनः यहां से चुनाव लड़ू। इसके लिए पार्षद चुनाव हेतु तैयारियां शुरू कर दी है।

  

उन्होंने बताया कि इस बार हमारे क्षेत्र का विस्तार होगा और हमारा गांव भी मुख्य शहर अयोध्या नगर से जुड़ जाएगा। गांव में भी शहर जैसी सुख व सुविधाएं होंगी और लोगों को राहत प्राप्त होगी।

  

प्रधान रामचंद्र यादव ने कहा कि माझा बरेहटा की जनता की सेवा मैंने की है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में यहां की जनता हमें अपना प्यार सम्मान व आशीर्वाद देगी। 


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी थोड़ा बहुत काम बचा है। यहां का अबकी बार पार्षद बनने के बाद उस काम को सर्वप्रथम करआऊंगा और सभी जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का समय से लाभ दिलाऊंगा। 


जितना भी क्षेत्र में विकास के कार्य बचे हैं। सर्व प्रथम प्राथमिकता के आधार पर उन सब को पूर्ण कराऊंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे