Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 17 को किया गिरफ्तार

 

दिनेश कुमार

गोण्डा। एसपी संतोष कुमार मिश्र के निर्देश व सीओ संजय तलवार के गहन पर्यवेक्षण  में चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली मनकापुर पुलिस ने कोतवाल संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 02 वांछित आरोपी,07 वारंटी, 08 अन्य मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।


बताते चले  ज्ञानीपुर राम प्रसाद में नदी के किनारे वन भूमि पर  समय माई का  मंदिर  स्थति है। जो वन विभाग की सरकारी भूमि है। 


 वन विभाग का आरोप है कि वन विभाग की भूमि हथियाने के लिए फर्जी ट्रस्ट बनाकर , पर्ची छपवाकर जालसाजी का आरोपी आने वाले दर्शानार्थियों, अस्थाई दुकानदारों से अवैध वसूली करता था। 


जिसमें मायाराम वर्मा पुत्र राम नेवास निवासी -ज्ञानीपुर राम प्रसाद मजरा नौखनिया अपने सहयोगियों की मदद अवैध वसूली करता था। 


जिसके सबन्ध में वन रक्षक की तहरीर पर मायाराम सहित सात लोगों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करके मंदिर व जंगल की भूमि कब्जा कराने के आरोप में एफ आई आर पंजीकृत हुआ था। 


कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एस आई अश्वनी कुमार दूबे ने अपनी टीम के साथ आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार किया है जिसे जेल भेजा जा रहा है ।


वही शेष आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। इसी क्रम में छेडखानी का वांछित आरोपी रामू चौहान पुत्र कृष्ण मोहन निवासी चांदपुर बरसैनिया को एस एस आई राजेश कुमार पान्डेय तथा उप निरीक्षक वीरबल, उपनिरीक्षक बलिराम ने छोटू, डंगर,बंनर,सलमान,अनवर अली,जगत नरायन कृष्णावती सहित 07 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया है। 


इसके अलावा मनोज कुमार,राजेश चौहान,सुरेश, लक्ष्मन,सुभाष,राम शंकर, बाबूलाल,छोटू सहित आठ लोगों को शांति भंग करनेक्षके आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे