Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान।

पं श्याम त्रिपाठी

नवाबगंज (गोंडा) ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 08 से पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी चुनाव शुरू कराया।


सुबह करीब 10 बजे एसपी संतोष कुमार मिश्रा और जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने एक साथ मतदान केंद्र पर पहुंच कर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

करीब 10:16 बजे सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर मौजूद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। 

सुबह में 11:15 मिनट पर उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह और क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी भी ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान केंद्र पर पहुंचे और जायजा लिया।


12 बजे तक लगभग 80%प्रतिशत जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदान किया जा चुका था।

दोपहर करीब 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

पुरुष जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ महिला जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। 


एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नवाबगंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और नगर पालिका के सभासदों को मिलाकर कुल 188 जनप्रतिनिधियों का मतदान होना था जिनमें से 187 जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


नवाबगंज के वार्ड नंबर 20  कहरान पूर्वी की सभासद देवता देवी का निधन हो गया था। जिससे एक वोट नहीं पड सका। 


करीब दो तक सभी 187 जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे