नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का दबदबा कायम | CRIME JUNCTION नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का दबदबा कायम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का दबदबा कायम

पं श्याम त्रिपाठी

नवाबगंज (गोंडा) नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दबदबा कायम रहा।


शुक्रवार की प्रतियोगिता में डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को दो गोल्ड,एक रजत तथा दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक मिला। 

  शुक्रवार को नंदिनी नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 74 किलो भारवर्ग में डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सद्दाम खान को गोल्ड, चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी के साहिल मिश्रा को रजत तथा जम्मू यूनिवर्सिटी के स्नेहल व राजस्थान के अर्जुन आर्या को कांस्य पदक मिला। 


प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 52 किलो भारवर्ग में एम डी यूनिवर्सिटी रोहतक के मुकेश कुमार को गोल्ड, डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शुभम् को रजत तथा पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के अंकेश लाल यादव व काशी विद्यापीठ वाराणसी के बृजमोहन को कांस्य पदक मिला। 


प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 63 किलो भारवर्ग में रोहतक यूनिवर्सिटी के नाजिम खान को गोल्ड, जम्मू के साहिल को रजत तथा एलपीयू यूनिवर्सिटी के अनिल यादव व देश बंधू के रोहित कुमार को कांस्य पदक मिला।


अंडर 51 किलो भारवर्ग के फुल कांटैक्ट मुकाबले में पंजाब के अजय कुमार को गोल्ड,कालीकट यूनीवर्सिटी के एम डी बासिल को रजत तथा जम्मू के दीपक कुमार व डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सनुज कुमार को कांस्य पदक मिला।


फुल कांटैक्ट के अंडर 57 किलो भारवर्ग में पंजाब के विकास मिश्रा को गोल्ड, कालीकट यूनीवर्सिटी के अमृत कृष्णा को रजत तथा बीएचयू के राहुल यादव व डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मोहम्मद आजाद खान को कांस्य पदक मिला।


फुल कांटैक्ट के अंडर 63 किलो भारवर्ग में डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के राज कुमार राना को गोल्ड, रोहतक यूनिवर्सिटी के रवि रजत तथा मैसूर यूनिवर्सिटी के दिनेश कुमार व पंजाब के शिवम् राजदान को कांस्य पदक मिला।फुल कांटैक्ट के अंडर 75 किलो भारवर्ग में पंजाब के दुर्गेश यादव को गोल्ड जम्मू के साहिल अली को रजत तथा चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी के कार्तिक व रमेश साहू को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता के दौरान क्रीणा परिषद के सचिव आशीष प्रताप सिंह,उप आयोजन सचिव डॉ अय्यूब सिद्धीकी, पूर्व सचिव डॉ प्रवीण सिंह, डॉ संतोष कुमार गौड़, डॉ आमोद कुमार सिंह, डॉ पूनम जोशी, डॉ त्रिलोकी यादव , डॉ अनुराग पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे