रजनीश/ज्ञान प्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। तहसील करनैलगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाठक का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना स...
रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। तहसील करनैलगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाठक का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बार एसोसिएशन करनैलगंज के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाठक 67 वर्ष क्षेत्र के मसौलिया महाराज पुरवा गांव के मूल निवासी थे।
शुक्रवार की भोर सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड़ी परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही बाराबंकी के पास उनका निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हो गये। हसमुख मिजाज, सरल स्वभाव के धनी अधिवक्ता वीरेंद्र पाठक सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते थे।
अधिवक्ताओं के आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रहती थी। उनके निधन पर तहसील करनैलगंज के अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
वहीं पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी, सुरेश तिवारी, अरुण मिश्रा, बाबादीन, हनुमंत लाल, हृदय नारायन मिश्रा, अशोक शुक्ला, केडी सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, महेश मिश्रा, लाल बाबू मिश्रा, देवकीनंदन तिवारी, कुंदन अवस्थी सहित तमाम अधिवक्ताओं ने दुःख जताया है।
COMMENTS