Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कल्याणकारी योजनाओं से यूपी में प्रचंड बहुमत से दुबारा आई भाजपा:विधायक प्रभात कुमार वर्मा


वीडियो

दिनेश कुमार

गोण्डा।  योगी एवं मोदी की कल्याण कारी योजनाओं की देन हैं कि यूपी में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा भाजपा की सरकार बनी है। यह सब आप लोगों की देन है। 


आप गरीबों के आशीर्बाद से हम दोबारा क्षेत्र के विधायक चुने गये हैं। यह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं आप सभी लोगों की देन है। हम विधायक नहीं सेवक बन कर रहेगें। 


यह बाते गौरा विधान सभा के दोबारा नव निर्वाचित विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने जन आशीर्बाद चौपाल को सम्बोधित करते हुए अमवा के रूदल चौराहे पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन बब्बू मिश्र ने किया।

 


जन आशीर्बाद चौपाल मंडल अध्यक्ष भाजपा जितेन्द्र नाथ पान्डेय की अगुवाई में अमघटी खरिका बगिया,कलेनिया,महेवानानकार,दुल्हिया, कुडवा जंगली,तामापार, अमवा,भरपुरवा,सकरी चौराहा पर आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों की सुनवाई होती है। 


सडक, बिजली, निःशुल्क राशन ,दवा देने का काम किया है। गौरा में मसकनवा के मंडल अध्यक्ष श्री पान्डेय की अगुवाई में भाजपा के बूथ अध्यक्षों व भाजपा के पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर मेहनत किया । 


यह सब आप लोगों के आशीर्बाद से हुआ है। इस मौके पर प्रधान भगवानदीन मिश्र,रक्षाराम वर्मा, गंगाधर शुक्ल,जय प्रकाश मिश्र,डा0 शिव प्रकाश द्विवेदी,केदारनाथ मिश्र,संजीव तिवारी ,विक्रम वर्मा,मन्न तिवारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे