Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महंत रामदास मानस कोकिल को संतो ने किए याद

वासुदेव यादव

अयोध्या। राम घाट स्थित रावत मंदिर के पूर्व आचार्य महंत रामदास मानस कोकिल की पुण्य तिथि आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस रावत मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत राममिलनदास महाराज के पावन सानिध्य में उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किया गया।

  

इस दौरान महंत राममिलनदास ने कहा कि महंत रामदास मानस कोकिल जी निर्मल छवि के सिद्धसंत रहे। उनकी वाणी अमृत के समान थी। 


वह कथा के प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने मंदिर का काफी विकास किया। उनकी कमी खलती है। लेकिन उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य आज भी सराहनीय है। 


इस दौरान अयोध्या के सभी प्रमुख धर्म गुरुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किया। 


इस मौके पर मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें अयोध्या के सन्त महंत शिष्य शामिल रहे। सभी का मंदिर के महंत राममिलन दास महाराज ने स्वागत सत्कार किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे