Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अन्तू पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के थाना अन्तू के ग्राम बण्डा खुटार में महुआ बीनने के विवाद को लेकर कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें एक व्यक्ति मेवालाल पुत्र गजाधर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। 


इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना अन्तू मे147/323/504/506/307/308 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


घायल मेवालाल पुत्र गजाधर उपरोक्त का इलाज एस0आर0एन0 अस्पताल प्रयागराज में चल रहा था, जिनकी इलाज के दौरान दिनांक 04.04.2022 को मृत्यु हो गयी। 


नियमानुसार उक्त अभियोग में सुसंगत धाराओं का समावेश किया उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में थाना अन्तू के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त  01. जगत पाल पुत्र माताफेर 02. सुनील वर्मा पुत्र जगत पाल  03. देवमती पत्नी जगत पाल निवासीगण ग्राम बण्डा खुटार थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र अन्तू के छतरपुर शिवाला तिराहे के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजने का दावा पुलिस कर रही है।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे